हलसी थाना पहुंचे प्रेमी युगल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2015 8:06 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 13चित्र परिचय- हलसी थाना में प्रेमी युगल हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र से शादी की नियत से भागे प्रेमी युगल ने सोमवार को हलसी थाना में आत्मसर्मपण किया है. ज्ञात हो कि गेरुआ पुरसंडा गांव के ओमप्रकाश चौरासिया के पुत्र मुनचुन कुमार व सतसंडा निवासी रामवल्ली राम की पुत्री गुडि़या कुमारी ने चार दिन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 13चित्र परिचय- हलसी थाना में प्रेमी युगल हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र से शादी की नियत से भागे प्रेमी युगल ने सोमवार को हलसी थाना में आत्मसर्मपण किया है. ज्ञात हो कि गेरुआ पुरसंडा गांव के ओमप्रकाश चौरासिया के पुत्र मुनचुन कुमार व सतसंडा निवासी रामवल्ली राम की पुत्री गुडि़या कुमारी ने चार दिन पूर्व घर से भाग कर शादी रचा ली थी. इसे लेकर लड़की के पिता ने हलसी थाना में पुत्री के लापता होने का आवेदन भी दिया था. हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व लड़की के पिता ने थाना में आ कर पुत्री के लापता होने की शिकायत की थी. सोमवार को लड़की के पिता अपनी पुत्री व मुनचुन के साथ थाना पहुंचे और दोनों के वापस आने की जानकारी दी. लापता महिला मिलीलखीसराय. जिले के माणिकपुर थाना क्षेत्र के माणिकपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी 28 वर्षीय पूजा कुमारी एक जून को लापता हो गयी थी. इस संबंध में पूजा के पति अशोक कुमार द्वारा माणिकपुर थाना में आवेदन दिया गया था. पुलिस ने सोमवार को लखीसराय स्टेशन से पूजा को बरामद किया. थानाध्यक्ष एचएस कश्यप ने बताया कि पूजा एक जून से पटना में थी. पुलिसिया दबिश के कारण वह लखीसराय पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन