रिक्शा-ठेला चालकों ने की शेड की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 8:05 PM

विज्ञापन

पीरीबाजार. ठंड व भीषण गरमी या बरसात के मौसम में पीरीबाजार के रिक्शा, जुगाड़ गाड़ी एवं ठेला चालकों के लिए पड़ाव स्थल या कोई शेड नहीं है. ऐसे में उनके आराम करने की कोई जगह नहीं है. अपने व बाल-बच्चे के भरण पोषण के लिए उन्हें हर मौसम में काम करना पड़ता है. लू व […]

विज्ञापन

पीरीबाजार. ठंड व भीषण गरमी या बरसात के मौसम में पीरीबाजार के रिक्शा, जुगाड़ गाड़ी एवं ठेला चालकों के लिए पड़ाव स्थल या कोई शेड नहीं है. ऐसे में उनके आराम करने की कोई जगह नहीं है. अपने व बाल-बच्चे के भरण पोषण के लिए उन्हें हर मौसम में काम करना पड़ता है. लू व ठंड से मरनेवालों में भी इन्हीं का नाम अधिक आता है. ऐसे में रिक्शा-ठेला चालक अपने वाहन को पड़ाव के अभाव में सड़कों पर लगाते हैं और इधर-उधर दुकानदारों के पास या रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर का इंतजार करते हैं. वहीं सड़कों पर ठेला, रिक्शा खड़ा करने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी होती है. रिक्शा चालक रामजी, ठेला चालक भोला साव, सागर साव, मनीष आदि ने बीडीओ सूर्यगढ़ा से पीरीबाजार में पड़ाव व शेड की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन