दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 7:05 PM
हलसी. सोमवार को प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए हलसी पीएचसी व सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, हलसी-गेरुआ पुरसंडा मार्ग स्थित शिवसोना गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गये. पवन सिंह, सुबोध […]
हलसी. सोमवार को प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए हलसी पीएचसी व सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, हलसी-गेरुआ पुरसंडा मार्ग स्थित शिवसोना गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गये. पवन सिंह, सुबोध सिंह एवं बंटी कुमार को इलाज के लिए पीएचसी हलसी में भरती कराया गया. वहां गंभीर हालत को देखते सुबोध सिंह एवं बंटी कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना हलसी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास हुई. जहां बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार अरविंद केटव, संजीव कुमार एवं रवींद्र कुमार घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए हलसी पीएचसी में भरती किया गया. जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










