नगर परिषद हड़ताल वाली खबर का हिस्सा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 24- वार्ड पार्षद रिंकु देवी फोटो संख्या 25- नप अध्यक्ष शशि देवी पांडेय वार्ड संख्या 8 की पार्षद रिंकु देवी ने कहा कि वे लोग हड़ताली कर्मचारियों के साथ हैं. नप कार्यपालक पदाधिकारी शुरू से ही नगर परिषद में विवाद को जन्म देती रही हैं. डीएम तथा कमिश्नर को चाहिए कि वे इनका […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 24- वार्ड पार्षद रिंकु देवी फोटो संख्या 25- नप अध्यक्ष शशि देवी पांडेय वार्ड संख्या 8 की पार्षद रिंकु देवी ने कहा कि वे लोग हड़ताली कर्मचारियों के साथ हैं. नप कार्यपालक पदाधिकारी शुरू से ही नगर परिषद में विवाद को जन्म देती रही हैं. डीएम तथा कमिश्नर को चाहिए कि वे इनका जल्द से जल्द तबादला कर नप को नया ईओ दें व हड़ताल तुड़वाने का काम करें. नप उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि आज जो लोग नप कार्यपालक पदाधिकारी के पक्ष में बोल रहे हैं वही लोग कुछ दिन पूर्व इनके खिलाफ विभाग को लिख कर इनकी कार्यप्रणाली का विरोध किया था तथा उनको हटाने की मांग की थी. श्री पासवान ने कहा कि ईओ के हटने से कहीं से भी विकास प्रभावित नहीं होगा. बल्कि नप कार्य शांतिपूर्वक संचालित होता रहेगा. कहती हैं मुख्य पार्षद मुख्य पार्षद शशि देवी पांडेय ने कहा कि हड़ताल की वजह से कुछ गंदगी तो बढ़ ही रही है, पर इस पर कोई राजनीति नहीं हो रही है. उन्होंने पहले भी कर्मचारियों को हड़ताल तोड़ने की अपील की थी. वे स्थिति का मुआयना कर रही हैं जल्द ही इस पर फैसला लेंगी. इओ पूनम कुमारी द्वारा कुछ लोगों द्वारा विकास में बाधा पहुंचाने की बात कहे जाने पर श्रीमती पांडेय ने कहा कि वे अपनी कमजोरी छिपाने के लिए ऐसा कह रही हैं. कोई भी विकास का विरोधी नहीं हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन