नप कार्यालय में हड़ताली कर्मियों ने फेंका मरा हुआ कुत्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 10:11 AM
लखीसराय. गुरुवार को हड़ताली नप कर्मियों ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया. हड़ताली कर्मियों ने गुरुवार को नप कार्यालय में मरा हुआ कुत्ता फेंक अपने गुस्से का इजहार किया. वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने नप के मुख्य द्वारा पर पुन: ताला लगा दिया. इसके बाद नप कार्यालय के सामने झंडोत्ताेलन स्थल पर टेंट लगा […]
वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने नप के मुख्य द्वारा पर पुन: ताला लगा दिया. इसके बाद नप कार्यालय के सामने झंडोत्ताेलन स्थल पर टेंट लगा कर धरना पर बैठ गये. इस दौरान नप कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की. ज्ञात हो कि बुधवार को कुछ लोगों द्वारा हड़ताल को विकास विरोधी बताते हुए धरना पर बैठे हड़ताली कर्मचारियों को खदेड़ कर नप कार्यालय का ताला तोड़ दिया गया था.
हड़ताली कर्मचारियों ने इसे इओ पूनम कुमारी की करतूत बताते हुए मुख्य सड़क पर इओ के खिलाफ प्रदर्शन किया था. नप कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि पूनम कुमारी ने अपने गुर्गो के माध्यम से बुधवार की घटना को अंजाम दिया. संघ के नेताओं ने कहा कि जब तक पूनम कुमारी अपने पद पर बनी रहेंगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर बबन प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नप कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










