पुलिस ने किया शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2013 11:50 PM
लखीसराय: बुधवार की सुबह शहर के केआरके मैदान से एक 26 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. मैदान में शव के होने की सूचना पर कवैया थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने केआरके मैदान पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया है. पुलिस ने […]
लखीसराय: बुधवार की सुबह शहर के केआरके मैदान से एक 26 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. मैदान में शव के होने की सूचना पर कवैया थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने केआरके मैदान पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया है. पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक मोबाइल बरामद किया और मोबाइल में रक्षित नंबरों पर कॉल कर उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की.
उसके बाद कॉल कर एक नंबर पर डायल करने पर मृतक क ी पहचान चानन प्रखंड के लाखोचक गांव निवासी लोकनाथ यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी. कॉल के दौरान ही कवैया थानाध्यक्ष श्री तिवारी के द्वारा विकास का शव केआरके मैदान शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गयी.उसके बाद मृतक के पिता एवं बड़ा भाई ने केआरके मैदान पहंुचे और अपने पुत्र विकास की शिनाख्त करते हुए मृतक की हत्या किये जाने की बात कही. मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही रामचंद्र मंडल के घर पर किसी के द्वारा पत्थर फेंका जा रहा था और पत्थर फेंकने का आरोप रामचंद्र मंडल एवं उसके पुत्र कैलाश मंडल के द्वारा लगाया जा रहा था. संजय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की संध्या विकास ने घर में लखीसराय केआरके मैदान में लगे मेला देखने जाने की बात कह कर निकला और सबेरे उसकी मौत की खबर पुलिस के द्वारा मिली. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की मौत अत्यधिक शराब सेवन किये जाने से हुई लगतती है. उन्हांेने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल जायेगी. मामले को गंभीरता से जांच की जांच रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










