वारदात . मोहनपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद, युवक को मारी गोली, गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 8:38 AM
लखीसराय: पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में क्रिकेट खेलने के क्रम में बच्चों के बीच हुआ विवाद इस कदर विकृत हो गया कि एक पक्ष के लोगों ने गांव के ही रामप्रवेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र संटू सिंह को गोली मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोली युवक के […]
पिपरिया थानाध्यक्ष विनय कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में हुए विवाद के बाद घटना हुई. इधर मामले को लेकर घटना के चश्मदीद घायल संटू सिंह के चचेरे भाई अनंत कुमार ने बताया कि वर्चस्व को लेकर साहेब सिंह के पुत्र भोला कुमार ने संटू को गोली मारी. अनंत ने बताया कि वे साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे. इसी क्रम में विवाद हुआ.
तभी मोहनपुर गांव के जोगी सिंह के पुत्र टनटन सिंह, साहेब सिंह एवं नागो सिंह आ धमके. तभी साहेब सिंह के पुत्र भोला कुमार ने गोली चला दी जो संटू के पेट में लगी. टनटन सिंह के पुत्र राकेश कुमार एवं कारू कुमार ने भी एक -एक गोली चलायी. तीनों के हाथ में देशी पिस्तौल एवं दर्जनों गोली था. टनटन सिंह, साहेब सिंह एवं नागो सिंह इनका सहयोग कर रहे थे. ये तीनों छुरा आदि हथियार से लैस थे. घटना मोहनपुर ज्ञान स्थली स्कूल के पास की है. पिपरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










