नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया गया कांबिंग ऑपरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 8:04 PM

विज्ञापन

कांबिंग ऑपरेशन में नक्सली साहित्य सहित अन्य समान बरामद चानन. शनिवार को चानन क्षेत्र के चेहरौन कोड़ासी, गोबरधोबा, कुंदर, जगुआजोर कोड़ासी पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया गया. अभियान एएसपी रजनीश कुमार, 131 बटालियन सीआरपीएफ बरहट के डिप्टी कमांडर सरोज कुमार एवं कोबरा बटालियन के सहायक कमांडर रंजीत महतो ने […]

विज्ञापन

कांबिंग ऑपरेशन में नक्सली साहित्य सहित अन्य समान बरामद चानन. शनिवार को चानन क्षेत्र के चेहरौन कोड़ासी, गोबरधोबा, कुंदर, जगुआजोर कोड़ासी पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया गया. अभियान एएसपी रजनीश कुमार, 131 बटालियन सीआरपीएफ बरहट के डिप्टी कमांडर सरोज कुमार एवं कोबरा बटालियन के सहायक कमांडर रंजीत महतो ने नक्सलियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपा कर रखे नक्सली साहित्य, तिरपाल, वरदी तथा खाना बनाने का समान बरामद किया गया. सीआरपीएफ 131 बटालियन बन्नूबगीचा के सहायक कमांडेट सचिन कुमार ने बताया कि सर्च अभियान हनुमानगढ़ी गोपालपुर के कई घर की तलाशी ली गयी, लेकिन वहां सफलता हाथ नहीं लगी. इस अभियान में 131 बटालियन सीआरपीएफ के जवान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन