पेट्रोल पंप पर ढाई लाख की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 10:17 AM
विज्ञापन
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा रोड स्थित बालू राम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूट लिये. कबैया थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालक के द्वारा लूट की जानकारी दी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर भारत […]
विज्ञापन
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा रोड स्थित बालू राम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूट लिये. कबैया थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालक के द्वारा लूट की जानकारी दी गयी है.
मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर भारत पेट्रोल पंप बालूराम कैलाश कुमार के पंप पर चार कर्मी कार्य कर रहे थे.
दो बाइक पर सवार चार अपराधी लगभग साढ़े आठ बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचे. काउंटर पर पहुंचने के साथ ही पिस्तौल दिखा कर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया. गल्ला में रखे ढ़ाई लाख रुपये लूट लिये और बाइक लेकर सिकंदरा की ओर भाग गये. पेट्रोल पंप एसपी आवास से महज 50 गज की दूरी है. उल्लेखनीय है कि इस घटना के दो घंटा पहले ही बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट की थी. एसपी अशोक कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










