विस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी देगी हम : महाचंद्र प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 8:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 12 चित्र परिचय- प्रेसवार्ता के दौरान महाचंद्र सिंह व अन्य मुंगेर में 23 मार्च को होगा हम का प्रमंडलीय सम्मेलनसूर्यगढ़ा. आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. 23 मार्च को मुंगेर में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (हम) जीतन राम मांझी गुट का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 12 चित्र परिचय- प्रेसवार्ता के दौरान महाचंद्र सिंह व अन्य मुंगेर में 23 मार्च को होगा हम का प्रमंडलीय सम्मेलनसूर्यगढ़ा. आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. 23 मार्च को मुंगेर में हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (हम) जीतन राम मांझी गुट का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसमें लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा से काफी संख्या में लोग भाग लेंगे. उक्त बातें बिहार के पूर्व पीएचइडी मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मुंगेर से पटना जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा में अनिल वर्मा के आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. श्री सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, शाहिद अली, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि भाग लेंगे. यह सम्मेलन गरीबों के सम्मान के लिए किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह के बाद जीतन राम मांझी बिहार में लंबी लकीर खींच कर नयी दिशा देने का काम किया. श्री मांझी द्वारा कैबिनेट में लिये गये 34 फैसलों को रद्द कर दलित-महादलित गरीब एवं बिहार के लोगों के साथ नाइंसाफी की है. यह फैसला पत्रकारों, वित्त रहित शिक्षकों, नियोजित शिक्षकों, होमगार्ड, किसानों के हित में लिया गया था. इसमें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के दर्जनों विधायक इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर मजबूत टीम बनाने पर विमर्श होगा. पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी. एक बार फिर से जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुरसी पर बैठाया जायेगा. मौके पर कृष्णदेव किंकर, उपेंद्र प्रसाद, अंकित केडिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन