नकली डाबर हनी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2015 8:04 PM
फोटो संख्या 28- बरामद नकली स्टीकर फोटो संख्या 29- नकली हनी मधु से भरा शीशी फोटो संख्या 30- खाली शीशी सूर्यगढ़ा. सूचना के आधार पर सूर्यगढ़ा पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के सर्यूपुरा पंचायत अंतर्गत पटेलपुर गांव स्थित भोला पोद्दार के घर छापेमारी कर नकली डाबर हनी मधु बनाने के कारोबार का उद्भेदन किया. मामले […]
फोटो संख्या 28- बरामद नकली स्टीकर फोटो संख्या 29- नकली हनी मधु से भरा शीशी फोटो संख्या 30- खाली शीशी सूर्यगढ़ा. सूचना के आधार पर सूर्यगढ़ा पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के सर्यूपुरा पंचायत अंतर्गत पटेलपुर गांव स्थित भोला पोद्दार के घर छापेमारी कर नकली डाबर हनी मधु बनाने के कारोबार का उद्भेदन किया. मामले में पुलिस ने पटेलपुर गांव में भोला पोद्दार के पुत्र संतोष कुमार को हिरासत में लिया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाये जाने वाले डाबर हनी का 3496 नकली स्टीकर, 50 ग्राम का 180 पीस खाली शीशी, 50 ग्राम का नकली मधु भरा 250 पीस शीशी एवं 310 प्लास्टिक का स्टीकर लगा प्लास्टिक का डिब्बा बरामद किया है. मामले को लेकर डाबर इंडिया लिमिटेड पटना के प्रमुख जांचकर्ता कुमार दयाशंकर के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रामविलास ने बताया कि डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रमुख जांच कर्ता द्वारा कंपनी का नकली स्टीकर लगा कर डाबर हनी बना कर बाजारों में बेचने की शिकायत की गयी थी. उक्त शिकायत के आलोक में एसआइ अशोक पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने भोला पोद्दार के द्वार छापेमारी कर नकली डाबर हनी बनाने के अवैध कारोबार का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि कंपनी के इंस्पेक्टर के द्वारा हनी की जांच के बाद नकली पाये जाने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










