रिमझिम बारिश से बढ़ी किसानों की परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2015 8:03 PM
सूर्यगढ़ा. सोमवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से किसानों में मायूसी. किसानों ने कहा कि तीन महीने से खेतों में लगी फसल में कड़ी मेहनत के बाद फसल उगाने के लिए खेत की जुताई एवं सिंचाई की. असमय के बारिश होने से लगे खेतों में रबी फसल को काफी नुकसान होने की आशंका […]
सूर्यगढ़ा. सोमवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से किसानों में मायूसी. किसानों ने कहा कि तीन महीने से खेतों में लगी फसल में कड़ी मेहनत के बाद फसल उगाने के लिए खेत की जुताई एवं सिंचाई की. असमय के बारिश होने से लगे खेतों में रबी फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है. सरसों की फसल को बारिश से भारी नुकसान होगा. जबकि बारिश व हवा से गेहूं का फसल खेतों में गिर जायेगी. इससे पैदावार कम होने की आशंका है. होली को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल सूर्यगढ़ा. होली की तैयारी को लेकर बाजार में चहल पहल बनी रही. रंग गुलाल, पिचकारी की दुकान सजने लगी है. कपड़ा दुकान पर भी खासी भीड़ हो रही है. होली को लेकर दूसरे राज्य से नौकरी एवं दैनिक मजदूरी कर लोग अपने घर आने लगे हैं. इसे लेकर सूर्यगढ़ा-लखीसराय में चलने वालों वाहनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. इधर चौपाल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है. समाज के बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे भी रंग अबीर, गुलाल लगा कर होली मना रहे हैं. कहीं ढोलक झाल-बजा कर होली गीत भी गाये जा रहे हैं..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










