राजस्व कर्मचारी को दी गयी विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 8:03 PM
रामगढ़ : चौक रामगढ़ चौक अंचल कार्यालय में नंदनामा पंचायत व बिल्लो पंचायत के राजस्व कर्मचारी कृष्णदेव मिश्रा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन अंचलाधिकारी पुलेंदु कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया. वहीं मंच संचालक कर्मचारी अजय कुमार सिंह के द्वारा किया. अंचलाधिकारी ने कहा कि कृष्णदेव मिश्रा का सराहनीय रहा एवं किसानों […]
रामगढ़ : चौक रामगढ़ चौक अंचल कार्यालय में नंदनामा पंचायत व बिल्लो पंचायत के राजस्व कर्मचारी कृष्णदेव मिश्रा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन अंचलाधिकारी पुलेंदु कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया. वहीं मंच संचालक कर्मचारी अजय कुमार सिंह के द्वारा किया. अंचलाधिकारी ने कहा कि कृष्णदेव मिश्रा का सराहनीय रहा एवं किसानों की समस्याओं से हमेशा अवगत होकर निष्ठापूर्वक कार्य किये. उन्होंने कहा कि 35 वर्षों तक किसी प्रकार का उन पर दाग नहीं लगा. वहीं अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच साल से हम इनके साथ कार्य किये और प्राथमिकता के आधार पर इन्होंने हमेशा किसानों की प्रति सजग एवं दाखिल खारिज एवं रसीद समय पर बांटे. वहीं नंदनामा एवं बिल्लो पंचायत का प्रभार अजय कुमार को दिया गया. मौके पर संजीत कुमार, अमलेंद्र कुमार, त्रिभुवन कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










