बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

बड़हिया : अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किये गये गये आम बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. भाजपा, लोजपा, रालोसपा सहित राजग गंठबंधन के समर्थकों ने आम बजट को विजन वाला बजट करार देते हुए कहा कि बजट में सभी तबकों का ख्याल रखा गया है. दूसरी ओर कांग्रेस, राजद, जदयू, भाकपा, […]

विज्ञापन

बड़हिया : अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किये गये गये आम बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. भाजपा, लोजपा, रालोसपा सहित राजग गंठबंधन के समर्थकों ने आम बजट को विजन वाला बजट करार देते हुए कहा कि बजट में सभी तबकों का ख्याल रखा गया है. दूसरी ओर कांग्रेस, राजद, जदयू, भाकपा, माकपा सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने आम जबट को गरीब विरोधी और अमीर परस्त करार देते हुए कहा कि आम बजट में कॉरपोरेट घराना टैक्स में पांच प्रतिशत का छूट दिया गया है. वहीं आम लोगों पर सर्विस टैक्स बढ़ा कर आर्थिक शोषण किया गया है. उधर न्यूट्रल लोगों ने आम बजट को घुमावदार बातों का पिटारा करार देते हुए कहा कि बजट में वित्त मंत्री जिस मनरेगा स्कीम को ग्रामीण रोजगार बढ़ाने वाला करार दिये. उसी मनरेगा के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पूर्व इसे देश के लिए बोझ करार दिया था. आम बजट में किसान, छात्र और युवाओं को बार-बार दुहाई दी गयी गयी मगर इस तबके को किस तरह का कितना लाभ दिया जायेगा इसका खुलासा तक नहीं किया गया है. खुलासा के तौर पर वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि जन-धन योजना के तहत बीमा का लाभ उसी को मिलेगा जो बीमा का निश्चित प्रीमियम जमा करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन