110 के बदले जिले में 28 चिकित्सक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2015 11:38 AM
लखीसराय: सरकार के दावे के बावजूद सूबे में चिकित्सा व्यवस्था अच्छी नहीं हो पायी है. लेकिन आज भी यहां लोग निजी क्लिनिक में ही इलाज करवाने को मजबूर हैं. कारण यह कि यहां के सरकारी अस्पतालों में आज भी चिकित्सकों की काफी कमी है. लखीसराय जिला के सरकारी अस्पतालों में विभागीय सूचना के अनुसार, 110 […]
ऐसे में जिले में रोगियों के लिए महंगे खर्च पर निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करवाना मजबूरी बनी हुई है. जिले के सदर अस्पताल की भी स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है. यहां कुल 33 पद सृजित हैं, जबकि कार्यरत चिकित्सक सिर्फ सात ही हैं. यही हाल कमोबेश जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी है. सिर्फ बड़हिया रेफरल अस्पताल की स्थिति कुछ अलग है. यहां पांच सृजित पद के विरुद्ध चार चिकित्सक कार्यरत हैं. वहां मात्र कनीय स्टाफ व सजर्न का पद रिक्त पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










