180 लाभुकों को मिला चेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2015 7:03 PM
हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभा भवन में कन्या विवाह योजना का 222 आवेदन स्वीकृत किये गये. इसमें 180 लाभुकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया गया. चला वाहन चेकिंग अभियान हलसी. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा हलसी थाना के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. कई वाहन […]
हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभा भवन में कन्या विवाह योजना का 222 आवेदन स्वीकृत किये गये. इसमें 180 लाभुकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया गया. चला वाहन चेकिंग अभियान हलसी. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा हलसी थाना के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. कई वाहन के कागजात की जांच की गयी. वाहनों के कागजात में त्रुटि पाये जाने पर उससे जुर्माना वसूला गया. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दी. उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्कफोटो संख्या 13चित्र परिचय- जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी प्रभा देवी व उनके समर्थक चानन. नक्सल प्रभावित कुंदर पंचायत में मुखिया के रिक्त पड़े पद को लेकर हो रहे उपचुनाव मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, चुनावी हलचल तेज होती जा रही है. मालूम हो कि कुंदर पंचायत में एक मार्च को चुनाव होना तय है. इस चुनाव में सब मिला कर 9 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य को आजमा रहे हैं. पूर्व मुखिया प्रभा देवी ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को पंचायत के विभिन्न गांवों में जन संपर्क किया. मौके पर धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार यादव, संजय मंडल, केदार यादव, ब्रह्मदेव यादव, ईश्वर पासवान, संतोष कुमार, किशोर कुमार, जयराम यादव, सोफेंद्र यादव, अशोक सिंह, चंदन कुमार, अनिक यादव, भरोसी मंडल, वाल्मीकि भगत, संतोष कुमार, शिवदानी महतो, संजीव कुमार, रवि कुमार, विकू पटेल, मनीष कुमार, रिंकु कुमारी, दयानंद पासवान व उनके समर्थक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










