नीतीश कुमार की कथनी और करनी में फर्क :भाजपा विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2015 7:03 PM

विज्ञापन

बड़हिया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है. 2010 के चुनाव में जनता ने भाजपा-जदयू गंठबंधन को अपना जनादेश दिया था. उन्होंने जनादेश का अपमान करते हुए एकतरफा गंठबंधन तोड़ कर जनता के साथ विश्वासघात किया. क्या इसके लिए वे जनता में क्षमा याचना करेंगे. गरीब व […]

विज्ञापन

बड़हिया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है. 2010 के चुनाव में जनता ने भाजपा-जदयू गंठबंधन को अपना जनादेश दिया था. उन्होंने जनादेश का अपमान करते हुए एकतरफा गंठबंधन तोड़ कर जनता के साथ विश्वासघात किया. क्या इसके लिए वे जनता में क्षमा याचना करेंगे. गरीब व शोषित समाज के महादलित को सीएम बनाने के कुछ ही महीने बाद उसे सरेआम अपमानित कर हटाने के लिए भी क्या वह जनता से क्षमता मांगेंगे. अपने आपको चरित्र एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बताने वाले नीतीश कुमार ने किसी और को सीएम क्यों नहीं बनाया. वे लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा देने के निर्णय को अपनी भूल बता कर जनता से क्षमा याचना की नौटंकी कर रहे हैं. रविवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया नगर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विश्वासमत हासिल करने के लिए समय क्यों ले रहे हैं. लालू और नीतीश ने एक साथ मिल कर संवैधानिक पद का अपमान किया है. नीतीश कुमार सत्ता के बगैर नहीं रह सकते. मौके पर नगर अध्यक्ष नरोत्तम कुमार, महामंत्री राजेश कुमार, भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश नेता गोपाल चंद्र सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, रमनीकांत ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, पप्पू सिंह, उमाकांत सिंह, दिलीप कुमार, मणिकांत महतो, ब्रह्मचारी आदि भाजपा नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन