विधायक फंड की राशि में बढ़ोतरी से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2015 11:10 AM
लखीसराय: जीतनराम मांझी सरकार ने विद्यालयों व विधान पार्षदों को अब तीन करोड़ तक अनुशंसा का अधिकार दिया है. हाई कोर्ट से मांझी सरकार के फैसला लेने पर रोक हटाते ही सूबे में अल्पमत की इस सरकार ने पुन: घोषणाओं की झड़ी लगा दी. राज्य सरकार के विधायक फंड की राशि में एक करोड़ के […]
सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेमरंजन ने कहा कि निश्चित रूप से यह कदम सराहनीय है. इससे विधायकों को अपने क्षेत्र में और अधिक विकास का कार्य करने का अवसर मिलेगा. विधायक व पार्षद कोटे की राशि आम लोगों की आवश्यकता व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खर्च की जाती है. लोगों की मांग पर विधायक योजना की अनुशंसा करते हैं. राशि में बढ़ोतरी से विधायक और अधिक योजना की अनुशंसा कर क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कर सकेंगे. क्षेत्र में विकास कार्यो को गति दी जा सकेगी. लखीसराय के भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह मांग पूर्व से की जाती रही है.
जिस तरह से चीजों के दाम में वृद्धि हुई है, योजना की राशि में उस अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई. पहले विधायक को एक करोड़ तक की योजना की अनुशंसा का अधिकार था. लेकिन तब एक करोड़ में जितना कार्य होता था, आज उतना कार्य चार करोड़ में भी नहीं होता है. चालू वित्तीय वर्ष में घोषणाओं का अनुपालन नहीं हो पायेगा. हालांकि विधायक फंड की राशि में बढ़ोतरी से वे अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ अधिक योजनाओं की अनुशंसा कर विकास कार्य तेज कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










