बोलेरो से कुचल कर किशोर की मौत, विरोध में एनएच जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2015 11:10 AM
सूर्यगढ़ा/चानन: स्थानीय थाना क्षेत्र के चनानियां गांव के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात बोलेरो से कुचल कर एक 15 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीसराय-मुंगेर एनएच 80 को चनानियां गांव के समीप पूर्वाह्न् साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटा जाम कर […]
सूर्यगढ़ा/चानन: स्थानीय थाना क्षेत्र के चनानियां गांव के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात बोलेरो से कुचल कर एक 15 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीसराय-मुंगेर एनएच 80 को चनानियां गांव के समीप पूर्वाह्न् साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटा जाम कर दिया.
घटनास्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों को ग्रामीणों का कड़ा विरोध भी सहना पड़ा. ग्रामीण मृतक के परिजनों को तत्काल सरकारी सहायता दिये जाने की मांग कर रहे थे. बाद में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये तत्काल सहायता दिये जाने के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










