बैंकों से ऋण लेने में छूटते हैं पसीने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2015 8:04 PM

विज्ञापन

लखीसराय. सरकार बैंकों की व्यवस्था व कार्यप्रणाली में सुधार करने की बात करती है. लेकिन बैंकों के आला अधिकारी की शिथिलता के कारण जिले वासियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हंै. इस कारण जिले के किसान, व्यवसायी, छात्र सहित आम लोगों को कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है. जिले की आबादी 10 लाख […]

विज्ञापन

लखीसराय. सरकार बैंकों की व्यवस्था व कार्यप्रणाली में सुधार करने की बात करती है. लेकिन बैंकों के आला अधिकारी की शिथिलता के कारण जिले वासियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हंै. इस कारण जिले के किसान, व्यवसायी, छात्र सहित आम लोगों को कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है. जिले की आबादी 10 लाख से अधिक है. उसके बावजूद बैंकों के अधिकारी लोगों को ऋण मुहैया कराने में अपनी दिलचस्पी नहीं ले रहे. परिणाम स्वरूप लघु कुटीर उद्योग खोलने में व्यवसायी वर्ग को परेशानी हो रही है. यह क्षेत्र टाल व दियारा क्षेत्र के नाम से जाना जाता है. लोगों को खेती पर निर्भर रहना पड़ता है. फिर भी किसानों को केसीसी, डीजल अनुदान आदि में बैंकों द्वारा शिथिलता बरती जा रही है. अधिकांश किसान ऋण से आज भी वंचित है. किसानों को ऋण लेने की लिए बैंक कार्यालय के कई चक्कर लगाने होते हैं, फिर भी ऋण सुनिश्चित नहीं होता. बैंकों में बिचौलिये का बोलबाला है. उन्हीं के माध्यम से किसान ऋण ले पाते हैं. ऐसे में कमीशन के बाद किसानों को कम ही पैसे बचते हैं. पढ़ाई के लिए ऋण लेने में छात्रों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में जिले के किसानों, बुद्धिजीवियों ने बैंकों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है, ताकि योजनाओं का लाभ लोगों को सुलभ हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन