आदेश के बाद भी आवेदन की नहीं दी कोई सूचना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र रूपेश कुमार ने एसडीओ को आवेदन देकर बीडीओ के द्वारा आवेदन की वस्तुस्थिति नहीं बताने की शिकायत की है. अपने दिये आवेदन में रूपेश ने कहा कि उन्होंने 14 नवंबर 2014 को नि:शक्ता योजना पेंशन को लेकर बीडीओ के यहां आवेदन दिया […]

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र रूपेश कुमार ने एसडीओ को आवेदन देकर बीडीओ के द्वारा आवेदन की वस्तुस्थिति नहीं बताने की शिकायत की है. अपने दिये आवेदन में रूपेश ने कहा कि उन्होंने 14 नवंबर 2014 को नि:शक्ता योजना पेंशन को लेकर बीडीओ के यहां आवेदन दिया था. लेकिन महीना बीत जाने के बाद भी आवेदन पर हुई कार्रवाई को जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद 29 जनवरी 2015 को एसडीओ कोर्ट में वाद संख्या 7/2014-15 दायर किया गया. इसमें तीन दिन के अंदर आवेदन स्वीकृत करने या अस्वीकृत करने की सूचना देने का आदेश दिया गया था. लेकिन 10 फरवरी तक बीडीओ के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गयी. उन्होंने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.राइस क्रय केंद्र का एसडीओ ने किया उद्घाटनलखीसराय. बुधवार को पुरानी बाजार स्थित शंभु राइस क्रय केंद्र का उद्घाटन एसडीओ अंजनी कुमार एवं वरीय उप समाहर्ता भानु प्रकाश ने किया. मौके पर एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि अभी चानन, पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा में पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से धान लिया जायेगा. किसानों को 300 रुपये बोनस भी दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन