प्रभात खबर टी-20 चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 के लिए आवेदन आमंत्रित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 6:02 PM
लखीसराय में टीम के चयन का ट्रायल 20 व 21 फरवरी को लखीसराय. जिले के उभरते क्रिकेट खिलाडि़यों के लिए प्रभात खबर की ओर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका है. प्रभात खबर द्वारा सूबे के कुल 38 जिलों की टीम चयन कर प्रभात खबर टी-20 चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 आयोजित […]
लखीसराय में टीम के चयन का ट्रायल 20 व 21 फरवरी को लखीसराय. जिले के उभरते क्रिकेट खिलाडि़यों के लिए प्रभात खबर की ओर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका है. प्रभात खबर द्वारा सूबे के कुल 38 जिलों की टीम चयन कर प्रभात खबर टी-20 चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 आयोजित किया गया है. नॉक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखीसराय जिले की टीम चयन के लिए केआरके उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आगामी 20 व 21 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित गया है. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रभात खबर, खिलाडि़यों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है. इसके लिए प्रभात खबर के 11 फरवरी के अंक में रजिस्ट्रेशन का आवेदन प्रकाशित किया जा चुका है. 18 फरवरी तक खिलाड़ी प्रभात खबर कार्यालय में आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं. विशेष जानकारी के लिए 8271436556 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ट्रायल के उपरांत प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










