सकारात्मक सोच के साथ हो पत्रकारिता: अशोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 10:38 AM

विज्ञापन

लखीसराय: प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के चतुर्थ स्थापना दिवस पर मंगलवार को स्थानीय थाना चौक स्थित प्रभात खबर कार्यालय में ‘क्या हो पत्रकारिता की दिशा’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ‘अशोक’ ने की. गोष्ठी में पहुंचे जिले के समाजसेवी व […]

विज्ञापन
लखीसराय: प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के चतुर्थ स्थापना दिवस पर मंगलवार को स्थानीय थाना चौक स्थित प्रभात खबर कार्यालय में ‘क्या हो पत्रकारिता की दिशा’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ‘अशोक’ ने की. गोष्ठी में पहुंचे जिले के समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने पत्रकारिता की दिशा एवं पत्रकारों के आचरण पर प्रकाश डालते हुए इसके लिए कई सुझाव दिये. गोष्ठी की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी सह प्रो महेश प्रसाद सिंह ने केक काट कर किया. प्रभात खबर परिवार को प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के चतुर्थ वर्षगांठ पर बधाई दी.
चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ‘अशोक’ ने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए पत्रकारों को सकारात्मक सोच पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देनी चाहिए. अखबार का असर लोगों पर पड़ता है. विधायिका व कार्यपालिका से लोगों का विश्वास लगभग उठ चुका है, सिर्फ न्यायपालिका व समाज के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर लोगों का विश्वास बना हुआ है. इसलिए इन दोनों स्तंभों को जनसरोकार एवं समाज को ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए.
प्रो महेश प्रसाद सिंह ने गोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल उठाया. वहीं लायन्स क्लब लखीसराय के अध्यक्ष सीताराम सिंह ने समाचारों में कम तथा सटीक वाक्यों के प्रयोग पर बल दिया.

कहा कि इससे ज्यादा खबरों को अखबार में जगह मिल सकेगी. समाजसेवी सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने कहा कि पत्रकारिता की दिशा नहीं बल्कि दशा पर चर्चा करने की जरूरत है. समाजसेवी कृष्णा चौधरी ने कहा कि पत्रकार लोगों को अच्छे व बुरे कर्मो का आईना दिखाता है. समाजसेवी प्रभाकर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता में ईमानदारी सबसे बड़ी बात होनी चाहिए तभी पत्रकार समाज को आगे ले जाने में पथ प्रदर्शक बन सकेंगे. कवि दयाशंकर सिंह बेधड़क ने कहा सही समाचार प्रेषण से पत्रकारों को समाज में प्रतिष्ठा मिलती है. भाकपा के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि सिस्टम बनाने में पत्रकारों को अहम भूमिका निभानी चाहिए. वहीं एटक के जिला महासचिव जनार्दन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता में ऐसी बात होनी चाहिए, जिससे समाज में बदलाव आये.

उन्होंने ऐसी खबरों को अखबार में प्रमुखता देनी की बात कही. रालोसपा के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि प्रभात खबर ने अपनी खबर के माध्यम से सभी अखबारों को चुनौती दी है. मानवाधिकार आयोग लखीसराय शाखा के महासचिव नेपाल झा ने कहा कि पत्रकारिता में आचार संहिता का ख्याल रखा जाना चाहिए. गोष्ठी के अंत में प्रभात खबर लखीसराय कार्यालय के ब्यूरो चीफ राजेश कुमार गुप्ता ने गोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन