की आतिशबाजी व बांटी मिठाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 9:02 PM
फोटो संख्या 28चित्र परिचय- एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का बधाई देते कार्यकर्ता बड़हिया. मंगलवार को बड़हिया में आप समर्थकों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर जम कर जश्न मनाया. एक दूसरे को शुभकामना देकर मिठाई बांटी व आतिशबाजी की. चुनाव परिणाम ने सभी सर्वेक्षणों […]
फोटो संख्या 28चित्र परिचय- एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का बधाई देते कार्यकर्ता बड़हिया. मंगलवार को बड़हिया में आप समर्थकों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर जम कर जश्न मनाया. एक दूसरे को शुभकामना देकर मिठाई बांटी व आतिशबाजी की. चुनाव परिणाम ने सभी सर्वेक्षणों को दरकिनार कर दिया. आम आदमी पार्टी के समर्थक दीपक कुमार, गौतम कुमार, भरत कुमार, विपुल कुमार, उत्तम कुमार, सन्नी कुमार, रामचंद्र सिंह, बबलू कुमार, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, जगमोहन, खान साहब पंकज कुमार आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी. सड़क हादसे में जो जख्मी लखीसराय. सूर्यगढ़ा-लखीसराय एनएच 80 पर नवाबगंज गांव के समीप मंगलवार की शाम सूमो विक्टा की ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिड़ंत में विक्टा पर सवार चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, सूमो विक्टा बीआर 01 पी 8432 लखीसराय से सूर्यगढ़ा की ओर जा रही थी. तभी नवाबगंज गांव के समीप उसकी ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










