सुशील मोदी का किया गया जोरदार स्वागत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 24चित्र परिचय- सुशील मोदी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता सूर्यगढ़ा. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का शुक्रवार को पटना से मुंगेर जाने के क्रम में स्थानीय बाजार के जकड़पुरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 24चित्र परिचय- सुशील मोदी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता सूर्यगढ़ा. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का शुक्रवार को पटना से मुंगेर जाने के क्रम में स्थानीय बाजार के जकड़पुरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाये. विदित हो कि मुंगेर मकससपुर में भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मुंगेर जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा में रुकने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष नीलांबर झा, जिप सदस्य अमित सागर, भाजयुमो अध्यक्ष जलज कुमार, जिला संयोजक प्रेमचंद्र कुमार, मनोज कुमार, गोपाल महाराज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन