26 साल पूर्व हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

चानन: स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर हत्यारोपी राजकुमार यादव (65 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. सूत्रों के अनुसार, वर्ष 1989 में मलिया गांव निवासी अब्दुल मजीद की हत्या के मामले में राजकुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस केस में राजकुमार के सहित नौ अन्य लोगों […]

विज्ञापन

चानन: स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर हत्यारोपी राजकुमार यादव (65 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता पायी.

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 1989 में मलिया गांव निवासी अब्दुल मजीद की हत्या के मामले में राजकुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस केस में राजकुमार के सहित नौ अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.

इस मामले में राजकुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था. घटना के कारणों के संबंध में बताया गया कि मलिया गांव में मसजिद की जमीन पर आरोपियों द्वारा कब्जा जमाने की कोशिश की गयी थी. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने अब्दुल मजीद को लाठी, भाला आदि से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. बताया जाता है कि नौ हत्यारोपियों में से तीन की मौत हो चुकी है. बांकी बचे आरोपियों में रामचंद्र यादव, जागो यादव, कामेश्वर यादव, अजय यादव तथा दशरथ यादव अभी भी फरार बताये जा रहे हैं. हत्याकांड के सभी आरोपियों को विगत 30 अगस्त 2014 को पटना हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है. चानन थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि बांकी अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन