पुलिस दबिश के बाद अपहृता बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2015 8:02 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेलपुर दुर्गा स्थान से रविवार को लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस दबिश के बाद मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के समीप से सोमवार की देर रात को बरामद कर लिया गया. किशोरी की मां वीणा देवी ने सूर्यगढ़ा थाना में कटेहर वॉलीपर निवासी संजय रजक के पुत्र रोशन कुमार […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेलपुर दुर्गा स्थान से रविवार को लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस दबिश के बाद मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के समीप से सोमवार की देर रात को बरामद कर लिया गया. किशोरी की मां वीणा देवी ने सूर्यगढ़ा थाना में कटेहर वॉलीपर निवासी संजय रजक के पुत्र रोशन कुमार द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने को लेकर आवेदन दिया था.

उक्त मामले में सूर्यगढ़ा पुलिस ने मौलानगर के पारो चौधरी के पुत्र अमित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. प्राप्त जानकारी के आधार पर सोमवार की देर रात लखीसराय स्थित रोशन कुमार के एक रिश्तेदार के यहां छापेमारी की गयी. पुलिस दबिश के बाद आरोपी द्वारा अपहृता को उसके मामा के घर हुसैना के समीप छोड़ दिया गया. बाद में किशोरी के मामा ने छात्रा की बरामदगी की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन