न्यायालय की आदेश के बाद भी नहीं हो रहा कुर्की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2015 9:02 PM

विज्ञापन

लखीसराय. न्यायालय के द्वारा 21 जुलाई को भगौड़ा घोषित होने तथा कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत होने के बावजूद आज तक अभियुक्त की नहीं हो रही कुर्की व गिरफ्तारी. मामला अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का बताया जाता है. एससीएटी थाना कांड संख्या 35/12 के तहत पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव निवासी रंजीत पासवान ने […]

विज्ञापन

लखीसराय. न्यायालय के द्वारा 21 जुलाई को भगौड़ा घोषित होने तथा कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत होने के बावजूद आज तक अभियुक्त की नहीं हो रही कुर्की व गिरफ्तारी. मामला अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का बताया जाता है. एससीएटी थाना कांड संख्या 35/12 के तहत पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव निवासी रंजीत पासवान ने चानन थाना क्षेत्र के अर्जून राम, सुनील राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जिसमें कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपियों द्वारा पुन: रंजीत पासवान के साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया गया था. जिसके बाद पुन: रंजीत द्वारा एससीएसटी थाने में 02/14 केस दर्ज कराया गया. इस संबंध में रंजीत द्वारा एसपी को भी आवेदन दिया गया है. रंजीत ने बताया कि इस केस में न्यायालय द्वारा आरोपियों को भगोड़ा बताते हुए कुर्की जब्ती का अधिपत्र निर्गत किया था. लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने बताया कि वे इसकी जांच करायेगें. राष्ट्रीय मतदाता दिवस आजलखीसराय. आज होने वाली राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गांधी मैदान से जागरूकता रैली निकाली जायेगी. रविवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा स्काउट एंड गाइड के चयनित छात्र-छात्राओं, साक्षरताकर्मियों की रैली को हरी झंडी दिखा कर सुबह आठ बजे रवाना किया जायेगा. रैली शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का काम करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन