नामांकन के दौरान प्रत्याशी का परचा फाड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2014 3:21 AM

विज्ञापन

पिपरिया : प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में पैक्स नामांकन के अंतिम दिन मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र यादव के नामांकन परचा निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रोशन कुमार ने नामांकन कर्मी के हाथ से छीन कर फाड़ दिया. घटना के समय पिपरिया पुलिस नामांकन स्थल पर मौजूद थी. पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद अंचल […]

विज्ञापन

पिपरिया : प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में पैक्स नामांकन के अंतिम दिन मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र यादव के नामांकन परचा निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रोशन कुमार ने नामांकन कर्मी के हाथ से छीन कर फाड़ दिया. घटना के समय पिपरिया पुलिस नामांकन स्थल पर मौजूद थी.

पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद अंचल कर्मी रामबली कुमार, सुरेश कुमार एवं शिक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अपना नामांकन परचा दाखिल करने आये सुरेंद्र यादव से उन्होंने परचा लेकर उसकी प्रविष्टि की तभी पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार ने सुरेश कुमार के हाथ से परचा छीन कर उसे फाड़ दिया. घटना के समय प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह कार्यालय में नहीं थे.
वह जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने गये थे. वहीं पिपरिया एसएचओ विनय कृष्ण प्रसाद नामांकन स्थल से महज 50 गज की दूर प्रखंड कार्यालय में मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर वादी सुरेंद्र यादव द्वारा आवेदन दिया गया है. उन्होंने बताया कि बीडीओ द्वारा भी मामले की सूचना दी गयी है. वहीं नामांकन कार्य में लगे पर्यवेक्षक ने भी घटना की लिखित सूचना दी है. थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस कर्मी ने पैक्स अध्यक्ष रोशन सिंह को भागते देखा. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
* कहते हैं बीडीओ : बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि यह प्रशासन के लिए चुनौती है. उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा कि नामांकन के दिन ही प्रशासन के उपस्थिति में परचा फाड़ दिया जाता है, तो मतदान के दिन होने वाले उपद्रव की संभावना को देखते हुए मतदान केंद्र बदलने की प्रक्रिया की जा सकती है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गयी है. बीडीओ ने कहा कि नामांकन पत्र की संवीक्षा के दिन उक्त उम्मीदवार को अपना नाम निर्देशन का परचा जमा करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन