राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में ईस्ट में अव्वल आयी बड़हिया उच्च विद्यालय की छात्राएं

Updated at : 06 Dec 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में ईस्ट में अव्वल आयी बड़हिया उच्च विद्यालय की छात्राएं

लखीसराय : कौन कहता है कि आसमां सुराग नहीं होता है, एक पत्थर तबीयत से उछालो यारो, यह कारनामा जिले के सरकारी विद्यालय उच्च विद्यालय बड़हिया की छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में करके दिखाया और बिहार, जिला एवं बड़हिया का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर किया. हालांकि एक परिणाम शुक्रवार को घोषित किया […]

विज्ञापन

लखीसराय : कौन कहता है कि आसमां सुराग नहीं होता है, एक पत्थर तबीयत से उछालो यारो, यह कारनामा जिले के सरकारी विद्यालय उच्च विद्यालय बड़हिया की छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में करके दिखाया और बिहार, जिला एवं बड़हिया का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर किया.

हालांकि एक परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जायेगा, बिहार राज्य की ओर से न्यू दिल्ली में एनसीआरटी सभागार में राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिले के उच्च विद्यालय की छात्रा पम्मी कुमारी, कोमल कुमारी, मनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी,कुसुम कुमारी, नेहा कुमारी ने राष्ट्रीय लोक नृत्य समूह में जल जीवन हरियाली पर जट-जटीन की लोक नृत्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाये धरती पर गीत प्रदूषण हम रोकबैय पॉलीथिन को त्याग करबैय हम, पावन नदी में स्वच्छ रखवैय हम गीत प्रस्तुति किया, जिसपर निर्णयक मंडल ने ईस्ट जोन में प्रथम घोषित किया. गुरुवार को उसी सभागार में चारों जोन के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया.
परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जायेगा. ईस्ट जोन में प्रथम आने पर डीइओ सुनयना कुमारी, डीपीओ उपेंद्र कुमार व रमेश पासवान, शिक्षक विपिन कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुधीर कुमार सिंह, घनश्याम कुमार, रूपेश कुमार, डॉ रामप्रवेश कुमार, संजय कुमार आदि ने छात्राओं को प्रथम आने पर बधाई दी और चारों जोन में प्रथम आने की शुभकामनाए दी.
बताते चलें राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए छात्राओं 30 नवंबर को उच्च विद्यालय बड़हिया से संगीत शिक्षक नरेश कुमार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई. चार दिसंबर को एनसीआरटी सभागार में ईस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रथम आयी. पांच दिसंबर को चार जोन में लोक नृत्य प्रतियोगिता का मुकाबला हुई सभी का प्रस्तुतीकरण हो गया है जबकि परिणाम शुक्रवार को आयेगा. संगीत शिक्षक नरेश कुमार ने दूरभाषा पर बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है चारों जोन में प्रथम आयेगी जिस तरह प्रस्तुतिकरण हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन