मवि गंगासराय में एक लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना में इन दिनों अज्ञात चोर सरकारी कार्यालय एवं विद्यालयों को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दे रहा है. बीती रात बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय गांव के मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा और ताला तोड़कर विद्यालय के पंखा इन्वर्टर कंप्यूटर […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना में इन दिनों अज्ञात चोर सरकारी कार्यालय एवं विद्यालयों को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दे रहा है. बीती रात बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय गांव के मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा और ताला तोड़कर विद्यालय के पंखा इन्वर्टर कंप्यूटर एमडीएम का मसाला अनाज के अलावा गोदरेज तोड़कर महत्वपूर्ण कागजात को तहस-नहस किया. लगभग एक लाख की क्षति पहुंचायी.
जब विद्यालय की प्राचार्य वीणा देवी और शिक्षक पहुंचे तो आवाक रह गये, तुरंत पुलिस को सूचना दी. एएसआई मनोज कुमार दल-बल के साथ पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की. बताते चलें अज्ञात चोरों ने सर्व प्रथम प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर की चोरी की. नाइट गार्ड रहते चोरी का अंजाम दिया फिर एक माह पूर्व नपं कार्यालय में नाइट गार्ड रहते ट्रैक्टर इंजन की चोरी की. उसके बाद मध्य विद्यालय में चोरी का अंजाम दिया. दोनों चोरी में आज तक पुलिस का चोरों का उद्भेदन नहीं कर पाया और न ही किसी चोर को गिरफ्तारी कर पायी.
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है, जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




