किसान फार्मर रजिस्ट्री कराकर लें योजना का लाभ

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Jun 2026 6:24 PM

विज्ञापन

बुधवार को प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया. इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, खरीफ फसल उत्पादन तकनीक और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय के प्रतिनिधि के

अनुसार

प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को शारदीय खरीफ फसल 2026 सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कृषि अधिकारी प्रक्षेत्र रोहित कुमार, कृषि समन्वयक कृष्ण किशोर कुमार, विकास कुमार, प्रशांत नारायण के द्वारा किया गया.

प्रशिक्षण कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी. किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक बताया गया. प्रशिक्षण में कहा गया कि सभी पंचायत के रैयती किसान का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना है. किसान भी फार्मर रजिस्ट्री कराकर कृषि योजनाओं का लाभ उठायें. प्रशिक्षण में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने धान के फसल बेबी कॉर्न स्वीट कॉर्न एवं शंकर मक्का के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी किसानों को अनुदान की राशि पर खरीफ फसल के बीज को उपलब्ध कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं के लाभ प्रत्येक किसान को मिलना है. उन्होंने कहा कि धान एवं मक्का की खेती का प्रत्यक्षण किसान अधिक उपज के लिए अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार ने भी आत्मा द्वारा आयोजित किसानों के भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

वहीं किसानों को प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट की विस्तृत जानकारी दी गयी. शारदीय खरीफ फसल 2026 सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि समन्वयक नीरज कुमार, किसान सलाहकार नवल किशोर निराला, अरुण कुमार, विनय कुमार, शशि भूषण कुमार, कुमारी ममता समेत अन्य किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन