नियम तोड़ने वाले वाहनों का 4,000 रुपये ऑनलाइन चालान काटा

Updated at : 14 Mar 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
नियम तोड़ने वाले वाहनों का 4,000 रुपये ऑनलाइन चालान काटा

नियम तोड़ने वाले वाहनों का 4,000 रुपये ऑनलाइन चालान काटा

विज्ञापन

पौआखाली. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जियापोखर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के डोरिया पुल समेत अन्य स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा यातायात नियमों के पालन की जांच की. वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने चार वाहनों से कुल चार हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा. इस दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया. पुलिस ने बाइक चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, कार चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यात्रा के दौरान वाहनों के सभी वैध कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने की अपील की. साथ ही वाहन चालकों को गति पर नियंत्रण रखने की भी हिदायत दी गयी. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में समय-समय पर डोरिया पुल, जियापोखर चौक व खोखो बस्ती मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है. आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस की निगरानी बनी रहे. जांच अभियान में अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी समेत थाना के अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन