पूर्व विधायक के पुत्र आरिज ने आवसीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.4 प्रतिशत अंक

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :01 May 2026 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक के पुत्र आरिज ने आवसीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.4 प्रतिशत अंक

पूर्व विधायक के पुत्र आरिज ने आवसीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.4 प्रतिशत अंक

विज्ञापन

बहादुरगंज. आइसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूर्व विधायक अंजार नईमी के छोटे पुत्र आरिज नईमी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहरा है. अपने पुत्र की सफलता पर पूर्व विधायक अंजार नईमी ने बताया कि आज की चकाचौंध वाली दुनियां व तमाम राजनीतिक परिदृश्य से इतर आरिज शुरू से ही पढ़ने में मेधावी छात्र रहा है. वह सिलीगुड़ी के संत माइकल स्कूल का छात्र रहा है. इस बीच प्रतिभागी छात्र की क्षमता व प्रतिभा को देखते हुए अब बेहतर शैक्षणिक भविष्य को लेकर उन्हें दिल्ली भेजे जाने की तैयारी हो चुकी है. उधर, सफल छात्र आरिज की इस उपलब्धि पर शिक्षाविद प्रो मुसब्बीर आलम, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, मुखिया उबेदुर रहमान, हाजी तकसीर आलम, पूर्व नप अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रो शिवधर राय, डॉ इफ्तेखार आलम, नजरुल आलम, गुलाम सरवर सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन