गंधर्वडांगा पुलिस ने कार से 117.25 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
गंधर्वडांगा पुलिस ने कार से 117.25 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
दिघलबैंक. गंधर्वडांगा पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि के आधार पर वाहन संख्या डब्लू 06जी 7696 को रोका गया. तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गयी शराब की खेप बरामद हुई. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि कार से कुल 117.25 लीटर विदेशी शराब, जिसमें 152 बोतल शामिल हैं, जब्त की गयी है. जब्त शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है, जिसे अवैध रूप से क्षेत्र में खपाने की योजना थी. कार्रवाई के बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अवैध शराब तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










