भातडाला पार्क के जर्जर झूले से हो सकता है हादसा

Updated:
विज्ञापन

भातडाला पार्क के जर्जर झूले से हो सकता है हादसा

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नगर का एकमात्र सार्वजनिक भातडाला पार्क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है. पार्क में लगे झूले पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे यहां खेलने आने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. झूले का ऊपरी ढांचा टेढ़ा हो गया है, लोहे के पाइप जंग खाकर कमजोर पड़ चुके हैं, जबकि बैठने वाली सीट भी क्षतिग्रस्त है. कई स्थानों पर उपकरण पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं और घास-झाड़ियों के बीच बेकार पड़े हैं. बताते चलें कि वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत इस पार्क के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया गया था. बाद में 2021 में राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पार्क का जिम्मा वन विभाग को सौंप दिया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग पिछले पांच वर्षों से पार्क का रखरखाव कर रहा है और प्रवेश शुल्क भी वसूला जाता है, लेकिन बच्चों के खेल उपकरणों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़े झूलों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ये अब खतरनाक रूप ले चुके हैं. बच्चों के खेलने का यह एकमात्र साधन होने के बावजूद इसकी अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने और पार्क की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन