गलगलिया पुलिस ने की आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

गलगलिया पुलिस ने की आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती

विज्ञापन

गलगलिया. भातगांव के नेमुगुरी में गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की की बड़ी कार्रवाई की गई. विशेष उत्पाद न्यायालय, किशनगंज के द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने फरार आरोपित के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(सी) के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय के द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं होने पर धारा 85 के तहत कुर्की का आदेश दिया गया. इसी क्रम में पुलिस और प्रशासनिक टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गांव पहुंची. मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घर के बाहर रखे सामानों की सूची बनाकर उन्हें जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान एक बड़ी लोहे की पेटी, घरेलू सामान, कपड़े सहित अन्य वस्तुओं को कब्जे में लिया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. इस दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गयी है. फरार अभियुक्त के आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित को निर्धारित तिथि तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई और भी कठोर हो सकती है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन