24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के मामले का किया उदभेदन, दो गिरफ्तार

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :01 May 2026 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के मामले का किया उदभेदन, दो गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के मामले का किया उदभेदन, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बालूबाड़ी से दो एलपीजी सिलिंडर, एम्प्लीफायर व अन्य सामानों की हुई थी चोरी

पोठिया. अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सरकारी संपत्ति चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कनक लता ने किया. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज दिया गया.मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बालूबाड़ी का है, जहां सोमवार की रात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर दो बड़े गैस सिलेंडर, एक आहूजा कंपनी का एम्प्लीफायर और अन्य सामान चोरी कर लिया था. चोरी के बाद उसी रात दोनों सिलेंडर छत्तरगाछ में बेच दिए गए.घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कनक लता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. जांच में पता चला कि चोरी में शामिल युवक नशे के आदी हैं और छत्तरगाछ क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने छापेमारी कर मन्नान की गैस सिलेंडर दुकान से एक चोरी का सिलेंडर बरामद किया.पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि कोल्था पंचायत के कुशियारबाड़ी निवासी मो. जावेद और छत्तरगाछ निवासी मो. जाहिद ने सिलेंडर बेचे थे. इसके बाद पुलिस ने मन्नान के बेटे सोहेल की दुकान से दूसरा सिलेंडर भी बरामद कर लिया. बुधवार को दोनों आरोपित चोरी की एम्प्लीफायर मशीन को मोटरसाइकिल से चिचुवाबाड़ी में बेचने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी की मशीन और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर बीआर 37 एएफ 7646) भी बरामद की गई.पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के नशे के लिए चोरी करते थे और गांव के एकांत में स्थित स्कूलों को निशाना बनाते थे. चोरी के दो सिलेंडर उन्होंने मात्र दो हजार रुपये में बेच दिए थे. मिली जानकारी के अनुसार मो जावेद पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है, जबकि जाहिद भी नशे की लत के कारण चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है.थाना प्रभारी कनक लता की इस कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों ने आभार जताया. वहीं ग्रामीणों ने मन्नान और उनके पुत्र सोहेल पर चोरी के सिलेंडरों की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन