एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

किशनगंज : विगत कई दिनों से जारी भीषण गरमी के कारण गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में काफी कम संख्या में फरियादी पहुंचे. इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और मौके पर ही जांच का आदेश दे दिया. गुरुवार को जनता दरबार में अधिकतर मामले […]
किशनगंज : विगत कई दिनों से जारी भीषण गरमी के कारण गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में काफी कम संख्या में फरियादी पहुंचे.
इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और मौके पर ही जांच का आदेश दे दिया. गुरुवार को जनता दरबार में अधिकतर मामले जमीनी विवाद से संबंधित थे.
कोल्था छत्तरगाछ से पहुंची नसीमा खातून पति मो हबुल ने जहां गांव के ही शमसुद्दीन पिता स्व यासीन अंसारी पर धोखाधड़ी कर 20 हजार की छिनतई करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. फतेहपुर थाना अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम बेरिया निवासी बीवो खातून पति मो सलीम ने गांव के ही कलीम पर केवाला से जमीन खरीदने के बावजूद उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










