युवक की मौत के बाद सड़क जाम

किशनगंज :शुक्रवार को एनएच 31 पर बस स्टैंड के सामने बंगाल ट्रांसपोर्ट के बस की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया और गाड़ियों की आवाजाही को अवरूद्ध कर दिया. आक्रोशित लोगों ने एक स्वर से कहा कि एनएच […]
किशनगंज :शुक्रवार को एनएच 31 पर बस स्टैंड के सामने बंगाल ट्रांसपोर्ट के बस की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया और गाड़ियों की आवाजाही को अवरूद्ध कर दिया. आक्रोशित लोगों ने एक स्वर से कहा कि एनएच 31 को बस स्टैंड बनाये जाने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.
उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. जाम हटते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुदीप दास पिता प्रभात दास साकिन समसपुर चाकुलिया पश्चिम बंगाल का निवासी है. घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे. वहां मौजूद लोगों ने उनको ढांढ़स बंधाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










