120 में 79 प्रमाणपत्र दूसरे राज्यों के

Published at :24 Jun 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
120 में 79 प्रमाणपत्र दूसरे राज्यों के

किशनगंज: नकली प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों की अब खैर नहीं है. हालांकि हाई कोर्ट के ऑफर को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित शिक्षक स्वीकार करते हुए स्वयं त्याग पत्र दे दे तो थोड़ी राहत उन्हें जरूर मिले सकेगी. जिले में कुल 4994 नियोजित शिक्षक है. जिसमें प्राथमिक […]

विज्ञापन
किशनगंज: नकली प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों की अब खैर नहीं है. हालांकि हाई कोर्ट के ऑफर को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित शिक्षक स्वीकार करते हुए स्वयं त्याग पत्र दे दे तो थोड़ी राहत उन्हें जरूर मिले सकेगी. जिले में कुल 4994 नियोजित शिक्षक है. जिसमें प्राथमिक और मध्य विद्यालय में 46 सौ, उच्च विद्यालय में 274 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इनकी संख्या 120 है.

शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना आशीष रंजन ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए नियोजित 120 शिक्षकों के प्रमाण पत्र एवं उच्च विद्यालय के 274 नियोजित शिक्षकों का प्रमाण पत्र निगरानी विभाग को उपलब्ध कराया जा चुका है. प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के नियोजित शिक्षक का प्रमाण पत्र भी दो से तीन दिनों में निगरानी को उपलब्ध करा दिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि उच्चतर माध्यमिक के 120 नियोजित शिक्षकों में से 79 शिक्षकों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र राज्य के बाहर के शैक्षणिक संस्थानों के हैं. जबकि उच्च एवं मध्य विद्यालय के 274 शिक्षकों में से 40 शिक्षकों के प्रमाण पत्र राज्य के बाहर के हैं. डीपीओ स्थापना ने कहा कि जाली प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक भी शिक्षक बच नहीं पायेंगे. जांच में पकड़ाये फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं सर्टिफिकेट केस किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन