सफाई कर्मियों ने फैलायी गंदगी

Published at :17 Jun 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने फैलायी गंदगी

किशनगंज: नगर परिषद किशनगंज के आठ वार्डो में सफाई की जिम्मेवारी एक एनजीओ को दिये जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने शहर के मुख्य मार्गो पर गंदगी फेंक विरोध प्रदर्शन किया. शहर के गांधी चौक, नेम चंद्र रोड, धर्मशाला रोड, फल चौक, चूड़ी पट्टी रोड में सफाई कर्मियों ने चंद मिनटों में कचड़ा का ढेर […]

विज्ञापन
किशनगंज: नगर परिषद किशनगंज के आठ वार्डो में सफाई की जिम्मेवारी एक एनजीओ को दिये जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने शहर के मुख्य मार्गो पर गंदगी फेंक विरोध प्रदर्शन किया. शहर के गांधी चौक, नेम चंद्र रोड, धर्मशाला रोड, फल चौक, चूड़ी पट्टी रोड में सफाई कर्मियों ने चंद मिनटों में कचड़ा का ढेर बना दिया. इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और दुकानदारों को मजबूरन दुकानें बंद करनी पड़ी.

कचरा से निकल रही दरुगध से लोग परेशान थे. सफाई कर्मियों ने कूड़ेदान को भी सड़क पर लाकर उस पर रखे कचड़े को सड़कों पर उड़ेल दिया, लेकिन नप प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाते हुए दोषी सफाई कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश जारी करते ही. सफाई कर्मी सड़क से गदंगी हटाने में जुट गये. समाचार प्रेषण तक सफाई कार्य चर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन