गिरफ्तार अपराधियों से मिल सकता है सुराग, मूर्ति चोरी का मामला

Published at :17 Jun 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधियों से मिल सकता है सुराग, मूर्ति चोरी का मामला

ठाकुरगंज: 12 मई को ठाकुरगंज स्थित जैन मंदिर से हुई मूर्ति चोरी का राज जल्द ही खुलने की संभावना है. पुलिस की दबिश व ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच शातिर अपराधियों को पकड़ा गया है. इससे मूर्ति चोरी के राज खुलने की संभावना बढ़ गयी है. पुलिस टीम लगातार पांचों से पूछताछ कर रही है. हालांकि […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज: 12 मई को ठाकुरगंज स्थित जैन मंदिर से हुई मूर्ति चोरी का राज जल्द ही खुलने की संभावना है. पुलिस की दबिश व ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच शातिर अपराधियों को पकड़ा गया है. इससे मूर्ति चोरी के राज खुलने की संभावना बढ़ गयी है. पुलिस टीम लगातार पांचों से पूछताछ कर रही है. हालांकि इन लोगों ने इस चोरी की घटना से इनकार किया है.

आशंका जतायी जा रही है कि इसके सरगना का खुलासा हो सकता है तथा सिक्किम के गंगटोक व राजधानी दिल्ली से भी इनके तार जुड़े होने की संभावना पुलिस जता रही है. मामले में पुलिस फिलहाल तो कुछ भी बता नहीं रही है. लेकिन अब मूर्ति चोर पुलिस से एक कदम की ही दूरी पर है. जैसे ही पकड़ाये आरोपी सभी राज खोलेंगे चोर और मूर्ति पुलिस के पास होगी. जो भी आरोपी पकड़ाये है उनमें चार प्रखंड के अमलझाड़ी व एक कनकपुर पंचायत के जामनीगुड़ी का निवासी है. नाटकीय ढंग से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरों को पकड़ा है. चोरी के बाद से ही ये सभी लापता थे.

अनुसंधान के क्रम में इन लोगों का नाम सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गयी तथा इनकी गिरफ्तारी के फिराक में लग गयी. यह भी बताया जा रहा है कि दिघलबैंक की डकैती की घटना के बाद ठाकुरगंज पुलिस को एलर्ट कर दिया गया था. जिस कड़ी में विशेष छापेमारी में इन लोगों की गिरफ्तारी हो सकी है. बता दें कि 12 मई की देर रात को अज्ञात चोरों ने स्थानीय जैन मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन