किशनगंज में आभूषण व्यवसायी के घर डाका, बमबाजी

Published at :14 Jun 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज में आभूषण व्यवसायी के घर डाका, बमबाजी

दिघलबैंक(किशनगंज): स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया दक्षिण बस्ती में एक आभूषण व्यवसायी के घर शुक्रवार देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोल कर लूटपाट शुरू कर दी. गृहस्वामी ने फौरन इसकी सूचना एसपी को मोबाइल पर दी. एसपी ने दिघलबैंक थानाध्यक्ष के अलावा बहादुरगंज, बीबीगंज, कोढ़ोबाड़ी, गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष को फौरन तुलसिया दक्षिण बस्ती […]

विज्ञापन

दिघलबैंक(किशनगंज): स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया दक्षिण बस्ती में एक आभूषण व्यवसायी के घर शुक्रवार देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोल कर लूटपाट शुरू कर दी. गृहस्वामी ने फौरन इसकी सूचना एसपी को मोबाइल पर दी. एसपी ने दिघलबैंक थानाध्यक्ष के अलावा बहादुरगंज, बीबीगंज, कोढ़ोबाड़ी, गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष को फौरन तुलसिया दक्षिण बस्ती कूच करने का निर्देश दिया.

ताबड़तोड़ बमबाजी करते हुए भागे डकैत : दिघलबैंक थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान एक सब इंस्पेक्टर वेदानंद सिंह के साथ मोटर साइकिल से घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन इसकी भनक मिलते ही डकैतों ने ताबड़तोड़ बमबारी शुरू कर दी. उधर बम की आवाज व चीख-पुकार पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो डकैतों ने फिर बमबाजी की. इससे पुलिस पदाधिकारी व ग्रामीण ठिठक गये. हालांकि अपराधी लूटपाट का समान ले पिछले दरवाजे से बमबाजी करते हुए फरार हो गये. कुछ देर बाद बहादुरगंज, कोचाधामन व अन्य थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व अपराधियों का पीछा किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. मौके पर पुलिस ने बदमाशों द्वारा उपयोग में लाये गये गैस कटर व देशी बम बरामद किया है.

पुलिस पर भी किया हमला

शुक्रवार की रात दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया दक्षिण बस्ती निवासी आभूषण व्यवसायी धर्मपाल भारती के घर पर एक दर्जन से अधिक डकैतों ने धावा बोल दिया व लूटपाट की. डकैतों ने लाखों मूल्य के सामान, नकदी, जेवरात लूट लिये. मौके पर पहुंची दिघलबैंक पुलिस पर भी डकैतों ने बम से हमला कर दिया. मगर पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते डकैतों की टीम समान समेट कर घर के पिछले दरवाजे से भाग निकले.

गैस कटर से काटा मुख्य दरवाजा

आलमारी, बक्सा, पेटी, बक्सा के ताले तोड़ कर घर के समानों को तितर बितर कर दिया. घर में घुसने के लिए अपराधियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर घर के मुख्य दरवाजे को काट कर भीतर प्रवेश किया व जम कर उत्पात मचाया. दिघलबैंक पुलिस की सतर्कता के कारण अपराधी भागने पर मजबूर हो गये. अन्यथा लूट की रकम ज्यादा बड़ी हो सकती थी. घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. उधर पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने भी मौके पर पहुंच पीड़ित गृहस्वामी से पूछताछ की और स्थिति का जायजा लिया.

अंतरराज्यीय गिरोह का हो सकता है हाथ

एसपी राजीव रंजन ने शनिवार को घटना स्थल का दौरा किया व पीड़ित गृह स्वामी एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के उपरांत बताया कि बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. गिरफ्तारी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है. श्री रंजन ने बताया कि इस मामले में भी अंतरराज्यीय गिरोह खास कर पश्चिम बंगाल के अपराधियों की संलिप्तता हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन