बरात निकलने के बाद पहुंचे डकैत

Published at :14 Jun 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
बरात निकलने के बाद पहुंचे डकैत

दिघलबैंक: एसपी राजीव रंजन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने दिघलबैंक थाना के साथ-साथ पूरे जिले के सभी थानों को एलर्ट कर दिया. वहीं सूचना के मात्र बीस मिनट के भीतर ही मोटरसाइकिल से दिघलबैंक थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान मौका ए वारदात पर पहुंच गये. जबकि पुलिस जीप सशस्त्र बलों के साथ कुछ देर […]

विज्ञापन
दिघलबैंक: एसपी राजीव रंजन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने दिघलबैंक थाना के साथ-साथ पूरे जिले के सभी थानों को एलर्ट कर दिया. वहीं सूचना के मात्र बीस मिनट के भीतर ही मोटरसाइकिल से दिघलबैंक थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान मौका ए वारदात पर पहुंच गये. जबकि पुलिस जीप सशस्त्र बलों के साथ कुछ देर बाद पहुंची.
तुलसिया के अधिकांश लोग बरात गये थे. शुक्रवार को शादी समारोह में भाग लेने गांव के ज्यादातर पुरुष बरात गये थे. इसकी जानकारी डकैतों को थी. शायद इसीलिए इस रात को उन्होंने चुना.
बम की परवाह नहीं की थानाध्यक्ष ने. डकैतों द्वारा बम फेंके जाने के बावजूद थानाध्यक्ष दिपांकर श्रीज्ञान ने उसकी परवाह नहीं की व आगे बढ़े और जवानों को पोजिशन लेने को कहा.
एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा. एसपी राजीव रंजन ने शनिवार को घटना स्थल का जायजा लिया व हर पहलू की बारीकी से जांच की. उन्होंने माना कि बगैर स्थानीय व अपने लोगों के सहयोग के घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है.
पुलिस छावनी में तब्दील रहा तुलसिया. सुबह होते-होते जिले के अधिकांश थाना बहादुरगंज, पौआखाली, बीबीगंज, किशनगंज, कोढ़ोबाड़ी, गन्धर्वडांगा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिस कारण दक्षिण बस्ती तुलसिया का नजारा पुलिस छावनी जैसा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन