मंत्री व पूर्व जिप अध्यक्ष ने की पीड़ित से मुलाकात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक: डकैती की घटना के सूचना के बाद स्थानीय विधायक सह मंत्री नौशाद आलम, पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम ने भी घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल कर उनका हाल चाल जाना. मंत्री श्री आलम ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक से की. जबकि पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज […]
विज्ञापन
दिघलबैंक: डकैती की घटना के सूचना के बाद स्थानीय विधायक सह मंत्री नौशाद आलम, पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम ने भी घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल कर उनका हाल चाल जाना. मंत्री श्री आलम ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक से की. जबकि पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम ने तुलसिया में अति शीघ्र पुलिस चौकी निर्माण की मांग की. श्री फैयाज ने कहा कि तुलसिया से अगल बगल के थानों की दूरी काफी अधिक है.
लिहाजा यहां पुलिस चौकी का होना जरूरी है. इस अवसर पर पंस प्रतिनिधि मो कमरुल, बहादुरगंज थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल, सर्किल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार दिवाकर, मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार, बीबीगंज थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष महफूज आलम, कोढ़ोबाड़ी थाना से नागेंद्र कुमार, गन्धर्वडांगा थाना से गांगे राघव, किशनगंज थानाध्यक्ष आफताब आलम सहित पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










