जमीन विवाद में चाचा ने भतीजी को किया अधमरा

Published at :25 Mar 2015 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में चाचा ने भतीजी को किया अधमरा

किशनगंज: प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को ले उपजे विवाद में सगे चचा द्वारा अपनी ही भतीजी को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही उन लोगों ने आततायी चाचाओं के चंगुल से […]

विज्ञापन
किशनगंज: प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को ले उपजे विवाद में सगे चचा द्वारा अपनी ही भतीजी को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही उन लोगों ने आततायी चाचाओं के चंगुल से 11 वर्षीय भतीजी सुबी कुमारी पिता भौरो लाल दास को छुड़ा उसे इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति की गंभीरता को देखे हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं घटना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त सूबी अपने घर में अकेली थी.

जबकि परिवार के अन्य सदस्य जरूरी काम से बाहर गये हुए थे. इसी दरम्यान उसके चाचा मंगल लाल दास व मनोज लाल दास अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में प्रवेश किया तथा तोड़फोड़ चालू कर दिया. जिसका विरोध सूबी द्वारा किये जाते ही उन लोगों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से सुबी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बहरहाल स्थानीय एमजीएम कॉलेज में इलाजरत सूबी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के पश्चात पूरे सिंघिया कुलामनी गांव में तनाव व्याप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन