किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के वोटरों ने दिखाया उत्साह, 63. 04 प्रतिशत हुआ मतदान : डीएम
Updated at : 19 Apr 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : गुरुवार को मतदान पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन हो गया है. .18 बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली थी. जहां कुछ देर से मतदान शुरू हुआ है. डीएम ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 63.04 प्रतिशत मतदान […]
विज्ञापन
किशनगंज : गुरुवार को मतदान पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन हो गया है. .18 बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली थी. जहां कुछ देर से मतदान शुरू हुआ है. डीएम ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 63.04 प्रतिशत मतदान हुआ है.
उन्होंने बताया कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 63.04 फीसदी वोट डाले गए हैं. विधानसभा वार वोट प्रतिशत पर गौर करें तो बहादुरगंज में 62.58, ठाकुरगंज में 60.72, किशनगंज में 62.88, कोचाधामन में 64.43, अमौर में 64.00 व बायसी में 62.01 प्रतिशत मतदान हुआ है.
ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के दल्ले गांव में 4 बूथों पर पुल की मांग को लेकर वहां के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया है. उन्हें काफी समझने का प्रयास किया गया था लेकिन वे लोग अपने फैसले पर अरे रहे . जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया. इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं हैं.
सुरक्षा की थी ऐसी पुख्ता व्यवस्था की परिंदा भी पर न मार पाये
किशगनंज . जिले में लोक सभा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा के इंतेजाम किये थे. शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा बलों की व्यापक रूप से तैनाती की गयी थी. इसमें पैरा मिलिट्री, बीएमपी, आरपीएफ, बिहार पुलिस, अश्व दस्ता, एसएसबी आदि को आवश्यकता अनुसार तैनात किया गया था.
रास्ते में भी वाहनों की सघन जांच की जा रही थी ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही की जा सके. इतना ही नहीं सीमा क्षेत्र से सटे बूथों पर विशेष व्यवस्था की गयी थी. इंडो-नेपाल सीमा के साथ पड़ोसी राज्य बंगाल से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया था. चुनाव के दौरान एनएच 31 एवं 327 ई सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की काफी कम आवाजाही देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




