शिवरात्रि के अवसर पर आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अलौलीः धार्मिक संस्थान भिखारी घाट द्वारा आयोजित शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया. जिसमें ख्याति प्राप्त पहलवानों जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार से चुनिंदे पहलवानों ने कुश्ती की. इस अवसर पर आये महिला पहलवानों ने भी कुश्ती की. कुश्ती के निर्णायक में अयोध्या के […]

विज्ञापन

अलौलीः धार्मिक संस्थान भिखारी घाट द्वारा आयोजित शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया. जिसमें ख्याति प्राप्त पहलवानों जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार से चुनिंदे पहलवानों ने कुश्ती की. इस अवसर पर आये महिला पहलवानों ने भी कुश्ती की.

कुश्ती के निर्णायक में अयोध्या के अंतराष्ट्रीय पहलवान बाबा केशव एवं अलौली के राष्ट्रीय पहलवान पांडव ने निर्णायक की भूमिका निभायी. जिसमें 50 हजार से अधिक लोग दर्शक के रूप में गवाह बना कि इस तरह के कुश्ती का आयोजन पहली बार हुआ है. वहीं सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं धार्मिक संस्थान भिखारी घाट के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शर्मानंद यादव ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा प्रदान किया. अलबत्ता है कि गाजीपुर के पप्पू पहलवान ने इलाहाबाद के सुमित पहलवान एवं राजू पहलवान के साथ मुकाबला कर जीता. शुक्रवार को पप्पू पहलवान ने तीन को पटका था. इलाहाबाद के दोनों पहलवान ने बारी-बारी से पप्पू के साथ लड़ने को तैयार थे. निर्णायक मंडल को पप्पू पहलवान ने स्वीकृति दिया.

एक ही साथ इलाहाबाद के दोनों पहलवानों को चित कर दिया. परोरा के मो चांद पहलवान एवं दिल्ली के अरविंद पहलवान, गाजीपुर के वकील पहलवान, बनारस के कासी पहलवान, मध्य प्रदेश के उपेंद्र पहलवान एवं अयोध्या के अशोक पहलवान की जोड़ी बराबरी पर रही. वहीं गोरखपुर के देवनाथ पहलवान ने परोरा के शेख अली खां को पटका. अलौली के रामकुमार पहलवान ने सतना के नागेंद्र पहलवान को पटका. पंजाब के धर्मेद्र, अमरजीत कुमार, सरकार, मंजित सिंह, अयोध्या के रतन दास, राकेश, अशोक, पप्पू पहलवान , महाराष्ट्र के धर्मवीर, श्यामशेर, सुनील आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन