सीवान पुलिस की बड़ी सफलता, 290 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

siwan News : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महंगी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

siwan News : (रंजीत कुमार यादव) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महंगी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पीएसआई छपित कुमार चौबे और एसआई अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की.

गाजियापुर गांव के पास पकड़ी गई दोनों गाड़ियां

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए गाजियापुर गांव के पास दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान टाटा नेक्सन और मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से कुल 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

दो धंधेबाज गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बड़कागांव बकतौली निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र शांतनु कुमार और रमेश सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है.

शराब की खेप के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : ‘हत्यारे पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई हो’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर BJP नेता ने 48 घंटे में की एक्शन की मांग

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन